डीवीसी प्रबंधन का पुटकी में पुतला फूंका
पुटकी|बिजली कटौती के विरोध में गुरुवार की शाम पुटकी मोड़ पर स्थानीय नागरिकों ने डीवीसी प्रबंधन का पुतला दहन किया गया। लोगों ने कहा कि पुटकी क्षेत्र में माडा द्वारा जलापूर्ति बाधित रहने के कारण क्षेत्र में त्राहिमाम मची हुई है। जनता को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल किया जाए। माैके पर हीरा लाल शर्मा, शाहरुख खान, अली खान, करीम अंसारी, केदार वर्णवाल, हुकुम चंद अग्रवाल, अजय साव, शंकर रजक, पिंटू शर्मा अादि थे।