पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • Jhariya News The Former Government Is Doing Work To Defame The Current Government By Keeping The Arrears Of Electricity Anup

पूर्व सरकार ने बिजली का बकाया रखकर वर्तमान सरकार काे बदनाम करने का कर रही काम: अनूप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झरिया क्षेत्र में पिछले पांच दिनाें से पानी बिजली की समस्या काे लेकर शुक्रवार काे भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल विद्युत विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी व झमाडा के अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन साैंपा। इसके बाद कतरास माेड़ स्थित कार्यालय मेंं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि 24 घंटे के अंदर अगर पानी बिजली की समस्या का निदान नहीं किया तो भाजपा सड़क पर उतरकर सरकार की गलत नीति का विरोध करेगा। 16 मार्च को कतरास मोड़ से सैंकड़ों कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए देशबंधु के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। माैके पर स्वरूप, दिलीप भारती, राजाराम, रामप्रकाश, दिलीप अडवाणी, धरमवीर, तरुण, जितेन्द्र, संजय अग्रवाल, राणा मनीष सिंह, अखिलेश सिंह, रिंकू आदि थे।

पानी काे ले कुजामा काेलियरी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

तिसरा|पिछले तीन दिनों से बिजली व जल संकट काे लेकर कुजामा और लोदना के ग्रामीणों ने शुक्रवार काे कुजामा काेलियरी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए पीअाे परवेज अालम व प्रबंधक एसके झा काे उनके कक्ष में ही घेराव कर दिया। ग्रामीणाें का कहा था जब तक पेयजल की समस्या का समाधान नहीं करेंगे। तब तक कार्यालय से निकलने नहीं देगे। लगभग 2 घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद प्रबंधन ने ग्रामीणों से कहा कि कुजामा कांटा घर के समीप जो पाइप की चोरी हुई है। उसे प्रबंधन जल्द से जल्द जुड़वाने का काम करेंगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। माैके पर सुरेंद्र पासवान, अजय पासवान, विक्की पासवान, कुंदन पासवान, जॉनी आदि थे।

बिजली-पानी की किल्लत काे ले सड़क पर उतरेगी झरिया की जनता: रागिनी

भास्कर न्यूज|झरिया/जाेरापाेखर

डीवीसी के विद्युत कटाैती के बाद झरिया काेयलांचल में राजनीतिक बढ़ गई है। कुछ लाेग हेमंत सरकार काे काेस रहे हैं ताे कुछ पूर्व की भाजपा सरकार काे दाेषी ठहरा रहे है। शुक्रवार काे इस दिशा में कैंडल मार्च, पुतला दहन, काला बिल्ला लगाकर विराेध प्रदर्शन किया गया। झरिया खुदारा वस्त्र व्यवसायी संघ व झरिया चेंबर अाॅफ काॅमर्स के नेतृत्व में व्यवसायियाें ने काला बिल्ला लगाकर विराेध किया। कहा कि विद्युत कटाैती से व्यापार ठप हाे गई है। बच्चाें का पठन-पाठन अवरूद्ध हाे गया है। समस्या का समाधान नहीं हुअा ताे व्यवसायी वर्ग अांदाेलन करने काे बाध्य हाे जाएंगे। माैके पर उपेन्द्र गुप्ता, अमित कुमार साहू, स्वरूप मंडल, सचिन बालन अादि है। जाेरापाेखर के डिगवाडीह के ग्रामीणों ने बिजली कटाैती के विराेध में कैंडल मार्च निकालकर नगर भ्रमण की। पुरुषोत्तम मितल ने कहा कि बिजली कटौती से बच्चाें का भविष्य व व्यापार अंधकार में चल गया है। कैडल मार्च में भाेला यादव, दासु यादव, राकेश कुमार, चंदन साव, मनाेज केशरी, जगनाथ दास अादि थे।

झरिया के बाटा माेड़ पूर्व पार्षद अनुप साव के नेतृत्व में डीवीसी के चेयरमैन का पुतला दहन किया गया। कहा कि पूर्व सरकार ने बकाया रखकर वर्तमान सरकार काे बदनाम करने की काम कर रही है। केन्द्र सरकार संज्ञान ले। माैके पर झुन्नु गुप्ता, मनाेज साव, टुनी अग्रवाल, नवल सिंह अादि थे। झरिया के लाेदना माेड़ पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताअाें ने डीवीसी व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन का पुतला दहन किया। कहा 48 घंटे में स्थिति समान्य नहीं हाेने पर झरिया का चक्का जाम किया जाएगा। मौके पर अभिषेक, शिव, राणा, मनाेज रवानी, साेनू अादि थे।

पत्रकाराें काे संबाेधित करतीं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व अन्य।

हेमंत सरकार का पुतला जलाते विहिप व बजरंगी के कार्यकर्ता।

कैंडल मार्च में शामिल झरिया की जनता।

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग व झमाडा पदाधिकारी काे साैंपा ज्ञापन
खबरें और भी हैं...