- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Dhanbad
- Dhanbad News The Guardian Of The Student Deprived Of The Examination Asked For Compensation Of 4 Lakh From The Principal Of Ars More College
परीक्षा से वंचित छात्र के अभिभावक ने अारएस मोर काॅलेज के प्राचार्य से ~4 लाख का मांगा मुआवजा
अारएस मोर काॅलेज प्रशासन की लापरवाही की वजह से 11वीं की परीक्षा देने से तीन छात्र वंचित रह गए। वंचित छात्रों में से एक छात्र के अभिभावक ने अारएस मोर काॅलेज के प्राचार्य को कोर्ट नोटिस भेज जवाब मांगा है। छात्र के अभिभावक ने प्राचार्य से चार लाख रुपए मुआवजा मांगा है। नोटिस में काॅलेज प्रशासन पर जान बूझकर परीक्षा से वंचित करने का अारोप लगाया है। कहा कि काॅलेज की लापरवाही के कारण छात्र के गहरे अवसाद में चला गया। अवसाद की वजह से संबंधित छात्र ने अोवर डोज दवा खा ली थी। नोटिस में कहा है कि संबंधित छात्र के कार्यकलाप से प्रतीत होता है कि वह अौचक अात्महत्या भी कर सकता है, जिसके लिए काॅलेज प्रशासन जिम्मेवार होगा। संबंधित छात्र ने अारोप लगाया है कि 11वीं की एडमिट कार्ड के लिए उसे करीब 10 बार काॅलेज बुलाया गया, लेकिन इसके बाद भी एडमिट कार्ड नहीं दिया गया। इस वजह से उसका एक वर्ष बर्बाद हो गया। जबकि उसने परीक्षा शुल्क जमा किया था। छात्रों के दबाव के बाद काॅलेज प्रशासन ने डीईअो को पत्र लिख 11वीं में 3 व 12वीं में 1 छात्र के परीक्षा छूटने की सूचना दी। उक्त छात्रों के लिए विशेष परीक्षा की व्यवस्था करने का अाग्रह किया। इधर, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के राज्य के विभिन्न जिलों से 11वीं परीक्षा से वंचित छात्रों की शिकायत मिल रही है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख वैसे छात्रों की सूची मांगी गई है, जिनका परीक्षा सं वंचित होने में उनकी गलती नहीं है। पत्र जारी होने के बाद अारएस मोर काॅलेज सहित अन्य काॅलेज व प्लस टू विद्यालय से सूची डीईअो कार्यालय में जमा की जा रही है।