पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बनियाहीर के स्वास्थ्य केंद्र का मुद्दा विधानसभा में उठा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने शुक्रवार काे झारखंड के विधानसभा में तारांकित प्रश्न में बनियाहीर मैदान में बने सामुदायिक स्वास्थ्य जाेरापाेखर का मामला उठाया। उठाए गए प्रश्न में सरकार ने नवनिर्मित भवन में कमियाें काे पूरा कराकर स्वास्थ्य सेवा बहाल करने की स्वीकृति दे दी है। विधायक ने उक्त भवन से संबंधित तीन प्रश्न पूछे थे। जिसमें कहा गया था कि धनबाद जिला के झरिया विधान सभा अंतर्गत बनियाहीर मैदान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण सहित चिकित्सक अावास, पारा मेडिकल स्टाॅप व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियाें के अावास के लिए 5 नवंबर 2009 काे स्वीकृति प्रदान की गई थी। जबाव में सरकार ने कहा है कि उक्त विभागिय पत्र के माध्यम से विभिन्न जिलाें के स्वास्थ्य केन्द्र के लिए राशि अावंटित की गई थी। दूसरे सवाल में पूछा था कि निर्माण हाेने के उपरांत भवन प्रमंडल धनबाद के द्वारा इसका हस्तांक्षण स्वास्थ्य विभाग धनबाद काे नहीं किया गया है। जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया।

तीसरे सवाल में उक्त भवन काे हस्तांझण लेते हुए नवनिर्मित भवन में नागरिकाें काे बेहतर स्वास्थ्य सेवा बहाल सरकर करना चहती है अगर हां ताे कब तक के जबाव में कहा गया है कि भवन निर्माण याेजना में प्रशासनिक स्वीकृति 3 कराेड़ 53 लाख 59 हजार 2 साै की लागत पर वितीय वर्ष 2008-09 में दी गयी थी। इस याेजना का निर्माण कार्य कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल धनबाद द्वारा कराया जा रहा है। सिविल सर्जन धनबाद द्वारा प्रतिवेदित किया गया है। उक्त नवनिर्मित भवन मेंे पानी बिजली की व्यवस्था नहीं रहने के कारण तात्कालिक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने हस्ताक्षण नहीं लिया था।

खबरें और भी हैं...