पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चिकित्सकाें ने बीमारी काे दूर भगाने के गुर सिखाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनबाद | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हीरक राेड स्थित साधना अस्पताल व संस्था लाडाे रानी की अाेर से जागरूकता कार्यक्रम का अायाेजन किया। इस दाैरान चिकित्सकाें ने मरीजाें व उनके परिजनाें काे मन की शांति से बीमारी काे दूर भगाने के गुर सिखाए। स्त्री एवं प्रसव राेग विशेषज्ञ डाॅ साधना ने कहा कि मनुष्य का मन ही वह जादुई चिराग है जाे धरती पर स्वर्ग व नर्क का मजा एवं सजा दिलाता है। मनुष्य में हाेनेवाली 90 फीसदी बीमारियाें काे मन ठीक कर सकता है। लाेगाें का हिमाेग्लाेबिन, टीएसएच, ब्लड शुगर, बीएमडी, यूएसजी जांच की गई। माैके पर डाॅ जितेश रंजन, डाॅ अालाेक प्रियदर्शनी, डाॅ साैरभ सुमन, डाॅ रामानुज कुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...