पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वििव की जांच के लिए 13 को अाएगी टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीबीएमकेयू की जांच के लिए 13 मार्च को बार काउंसिल अाफ इंडिया की टीम धनबाद पहुंचेगी। टीम की अोर से बीबीएमकेयू की जांच कर मान्यता देने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि बीबीएमकेयू के अंतर्गत दो लाॅ काॅलेज संचालित हैं। इसके साथ ही विवि में खुद लाॅ में पीजी डिपार्टमेंट खोलने का प्रस्ताव है। एेसे में बार काउंसिल अाॅफ इंडिया से संबंधित विवि को मान्यता मिलना जरूरी है। इससे पूर्व बार काउंसिल अाॅफ इंडिया की अोर से विभावि हजारीबाग को मान्यता दी थी। इसके तहत सभी लाॅ काॅलेज संचालित किए जा रहे थे। हालांकि बीबीएमकेयू विभावि से अलग होकर स्वतंत्र विवि बना है। एेसे में विवि प्रशासन की अोर से बार काउंसिल अाॅफ इंडिया को पत्र लिख कर निरीक्षण करने का अाग्रह किया गया था। संभव है कि टीम निरीक्षण करने के बाद विवि को लाॅ संबंधित विभिन्न कोर्स संचालित करने के लिए मान्यता दे देगी। बार काउंसिल की टीम में छह सदस्य शामिल होंगे। बीबीएमकेयू के कुलपति डाॅ अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बार काउंसिल की टीम विवि की छुट्टी के दिनों में अा रही है। इसके
बाद भी विवि तैयारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...