दीवार हाे रहे हैं टेढ़े, जमीन में पडीं दरारें, हाे रहा गैस रिसाव
मध्य विद्यालय सेंट्रल कुजामा, झरिया 1 के परिसर से गैस रिसाव हाे रहा है। इस कारण बच्चे ही नहीं, शिक्षक भी भयभीत हैं। इसकाे देखते हुए स्कूल प्रभारी ने अावेदन देते हुए शनिवार काे डीएसई इंद्रभूषण सिंह से मुलाकात की। कहा कि यह क्षेत्र अग्नि प्रभावित है अाैर अासपास से गैस रिसाव हाेता रहता है। जमीन में दरारें पढ़ गयी हैंं अाैर दीवार टेढ़े हाे गए हैं। भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना संभव है। पूर्व में भी स्कूल के क्लासरूम की दीवार में दरार पड़ने अाैर गिरने की घटनाएं हाे चुकी हैं। इसकी सूचना विभाग काे पहले भी दी गयी थी। हालांकि गणिमत रही है कि कभी जान-माल का नुकसान नहीं हुअा है। स्कूल में केवल दाे असुरक्षित कमराें में पहली से अाठवीं कक्षा तक का संचालन करना पड़ रहा है। पूर्व की घटनाअाें की सूचना विभाग के साथ-साथ बीसीसीएल प्रबंधन काे भी दी गयी थी। स्कूल काे दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की गयी थी। बीसीसीएल प्रबंधन ने भी स्कूल संचालन बंद करने की चेतावनी दी है। इसलिए एेसी खतरनाक स्थिति काे देखते हुए त्वरित संज्ञान लिया जाए। स्कूल में 200 बच्चे नामांकित हैं, जिनके भविष्य का सवाल है।
स्कूल परिसर से हाे रहा गैस रिसाव।