गाेमाे स्टेशन पर सभी काम महिलाअाें ने संभाला
गाेमाे|महिला दिवस पर परिचालन विभाग की अाेर से महिला सशक्तीकरण को दर्शाते हुए एक विशेष कार्यक्रम किया गया। इसमें परिचालन के सभी कार्य महिलाओं के ऊपर स्वतंत्र रूप से छोड़ दिया गया। गाड़ी संख्या 63556 बरकाकाना-आसनसोल पैसेंजर को योगिता चंद्रा, गार्ड और प्रीति कुमारी ड्राइवर मिलकर गोमो से आसनसोल तक ले गए और ले आए।