पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गीतों पर झूमीं माहुरी समाज की महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोयाबाद|माहुरी महिला समाज द्वारा आयोजित होली मिलन में महिलाएं संगीत पर जमकर झुमी। करकेंद माहुरी धर्मशाला में रविवार को माहुरी महिला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मां मथुरासनी की पूजा अर्चना से हुई। कार्यक्रम की अगुवाई समिति की स्मिता गुप्ता कर रही थी। महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दीं। आने वाले तमाम लोगों को समिति सदस्यों ने रंग लगाकर स्वागत किया। समारोह में रश्मि गुप्ता, राजकुमारी देवी, प्रभा देवी, सुचिता गुप्ता, शिखा गुप्ता, रजनी गुप्ता, दीक्षा गुप्ता आदि थीं।
खबरें और भी हैं...