झरिया के जिन इलाकों में पानी की दिक्कत है वहां पर टैंकर से जलापूर्ति होगी: अभिषेक
पानी, बिजली संकट से परेशान जनता की टीम का एक प्रतिनिधि गुरुवार काे झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह से मिलने पहुंचा। विधायक के अनुपस्थिति में कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन साैंपा। कहा कि पिछले तीन दिनाें से डीवीसी की अाेर से लगातार बिजली कटाैती से झरिया की जनता त्राहिमाम कर रही है। बिजली नहीं रहने कारण जल संकट भी गहरा गया है। जिस पर कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि एक से दाे दिनाें में संकट का समाधान हाे जाएगा। जिन क्षेत्राें में पानी किल्लत अधिक है। वैसे क्षेत्राें में जल्द ही टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति कराने की व्यवस्था करायी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में संजय केसरी, सुनील तुलस्यान, नवीन वर्णवाल, रजत शर्मा, अमन साहू, मून केसरी, पप्पू साहू, सुनील चौरसिया, छोटू गुप्ता, उमेश शर्मा, अक्कू साव, पंकज केसरी, आकाश आनंद, राहुल केसरी अादि थे।
बिजली नहीं रहने से रेलवे कर्मियाें में अाक्राेश
जोरापोखर|आद्रा डिवीजन अंतर्गत भागा रेलवे कॉलोनी के कर्मियों में बिजली आपूर्ति नहीं हाेने से रोष व्याप्त है। रेलवे मेंस यूनियन के भागा व महुदा शाखा अध्यक्ष संदीप सेन व भागा रेलवे बिजली विभाग के सेक्शन इंजीनियर घनश्याम सिंह ने जामाडोबा आरएस फिडर जाकर अधिकारियों से बिजली आपूर्ति बहाल करने का मांग किया है। संदीप सेन ने बताया कि रेलवे पर डीवीसी का कोई बकाया नहीं है। हर जगह रेलवे को अलग से बिजली देने की व्यवस्था की गई है। पैसे बकाया नहीं होने पर भी रेलवे भागा में रहने वाले कर्मियों को दिक्कताें का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रेलवे कॉलोनी के लिए अलग सप्लाई की व्यवस्था की जाए।
कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह काे ज्ञापन साैंपते टीम के सदस्य।