तीन ने खाया जहर, पीएमसीएच में भर्ती
धनबाद|अलग-अलग मामले में रविवार काे तीन लाेगाें काे जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। उपरनगर टुंडी निवासी हीरालाल रजवार की प|ी छवि देवी ने जहर खा लिया। महिला काे आनन-फानन में पीएमसीएच लाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार है। परिजनों के अनुसार उसने कीटनाशक खा लिया था। किस कारण से खाया इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। वहीं वासेपुर निवासी वसीम खान का बेटा 20 वर्षीय कासिफ खान ने जहर खा लिया। शनिवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उसने बताया कि उसे नींद नहीं आती है, इसलिए नींद की दवा खा ली थी। साथ में नशा का दवा भी खा लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। एक अन्य मामले में राेतरा गोविंदपुर निवासी किरण देवी का पुत्र बादल कुमार ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे शनिवार की रात इलाज के लिए भर्ती कराया गया।