केंदुअा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन जख्मी
भागाबांध|केंदुआडीह थाना क्षेत्र में होली के दिन मंगलवार को गंसाडीह में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। मंगलवार दोपहर में हुई दुर्घटना में धनबाद से केंदुआ लौटने के क्रम में बाइक सवार पिंकू व नरेश नामक व्यक्ति गड्ढे में गिरने से घायल हो गया। पिंकू का इलाज धनबाद के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मंगलवार की रात में बाइक सवार सिजुआ निवासी प्रवीण कुमार सिंह (45)गंसाडीह के समीप धनबाद बोकारो मुख्यमार्ग पर लगे बैरियर में टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। केंदुआडीह पुलिस ने घायल प्रवीण को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा। जहां से डॉक्टरों ने घायल की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिये रांची भेज दिया।