बीबीएमकेयू की जांच के लिए अाज धनबाद पहुंचेगी टीम
धनबाद | बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की जांच के लिए बार काउंसिल अाॅफ इंडिया की टीम शुक्रवार को धनबाद पहुंचेगी। टीम में कुल छह सदस्य शामिल होंगे। टीम के सदस्य बीबीएमकेयू के नव निर्मित स्थायी व पाॅलिटेक्निक कैंपस में संचालित अस्थायी भवनों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही टीम के सदस्य लाॅ काॅलेज धनबाद की भी जांच करेंगे। जांच के बाद संतुष्ट होने पर टीम बीबीएमकेयू को लाॅ संबंधित कोर्स संचालित करने की मान्यता देगी। बता दें कि स्टेट यूनिवर्सिटी को लाॅ संबंधित कोर्स संचालित करने एवं अपने अधीन लाॅ काॅलेज संचालित करने के लिए खुद बार काउंसिल अाॅफ इंडिया से मान्यता लेना पड़ता है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से अलग हाेने के बाद बीबीएमकेयू का स्थापना किया गया था। बीबीएमकेयू के अधीन धनबाद व बोकारो में एक-एक लाॅ काॅलेज संचालित है। एेसे में अब बीबीएमकेयू के लिए बार काउंसिल अाॅफ इंडिया से मान्यता लेना जरूरी हो गया है। इसके लिए वर्ष 2019 में विवि प्रशासन की अोर से अावेदन करते हुए निर्धारित फीस पांच लाख रुपए जमा किया गया था। विवि प्रशासन के अावेदन के बाद बार काउंसिल अाॅफ इंडिया की टीम जांच के लिए पहुंच रही है। बता दें कि राज्य सरकार की अोर से विवि में पीजी डिपार्टमेंट अॅाफ लाॅ शुरू करने की स्वीकृति एवं इसके लिए शिक्षकों का पद भी स्वीकृत किया है। हालांकि वर्तमान में लाॅ में शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से इस डिपार्टमेंट को शुरू नहीं किया जा सका है।