स्कूल की छत पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे बच्चे
धनबाद|ठाकुरकुल्ही धैया स्थित स्कूल ऑफ विजडम के बच्चे शुक्रवार काे बाल-बाल बचे। शाम 4:30 बजे स्कूल में डांस क्लास चल रहा था। तभी अचानक एक पेड़ स्कूल के उसी क्लासरूम की छत पर गिर गया, जहां बच्चे डांस का अभ्यास कर रहे थे। इस दाैरान बाकी बच्चे बाल-बाल बच गए, लेकिन एक छात्र विकास कुमार काे अंदरूनी चाेटें अाई है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावक काे सूचना देकर बच्चे का प्राथमिक उपचार कराया।