शहीद सदानंद झा काे दी गई श्रद्धांजलि
गाेमाे|शहीद सदानंद झा के 46वें शहादत दिवस पर गाेमाे में उनकी प्रतिमा पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महताे, विधायक मथुरा प्रसाद महताे, पूर्व विधायक राजकिशाेर महताे, शहीद सदानंद झा रेलवे मार्केट कमेटी, अाजसू सहित सैकड़ाें ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। माैके पर मंत्री जगरनाथ महताे ने कहा कि शहीद सदानंद झा के शहादत काे भुलाया नहीं जा सकता। वहीं मथुरा महताे ने कहा कि अलग झारखंड का नारा बुलंद करने में वे अागे थे। राजकिशाेर महताे ने कहा कि अलग राज्य के अांदाेलन के लिए उन्हाेंने अपने खून से नारा लिखा था। बुधवार काे सबसे पहले राजकिशाेर महताे, हलधर महताे सहित दर्जनाें लाेगाें ने माल्यार्पण किया। इसके बाद टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महताे, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महताे, अाजसू नेता संताेष महताे, चैंबर अाॅफ काॅमर्स के अाफाक खान, शहीद सदानंद झा मेला कमेटी के तथा जिप सदस्य हीरामन नायक, विद्यानंद यादव अादि ने श्रद्धांजलि दी। माैके पर मार्केट कमेटी ने खिचड़ी वितरित किया।