सेल पीकिंग मजदूरों की समस्या पर त्रिपक्षीय वार्ता
ब्लॉक दो क्षेत्र के बेनीडीह साइडिंग में कार्यरत सेल पीकिंग मजदूरों की समस्याओं का समाधान को लेकर गुरुवार को हरिणा गेस्ट हाउस में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के दौरान ट्रांसपोर्टिंग कंपनी द्वारा मजदूरों को प्रतिमाह आठ हजार रुपए मानदेय देने की बात कही गई। साथ ही अन्य मांगों को भी जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित वेतनमान का लाभ मजदूरों को देने की बात कही गई। वार्ता में प्रबंधन की ओर से जीएम धर्मेंद्र मित्तल, मजदूरों की ओर से पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बलराम महतो, प्रदीप साव, अर्जुन कुम्हार, पीओ बिनोद पांडेय तथा ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के प्रतिनिधि थे।
मजदूरों की समस्या पर त्रिपक्षीय वार्ता करते जलेश्वर महतो व अन्य।