पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक से परेशान कॉलेज छात्रा ने कर ली आत्महत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झरिया | झरिया के लाेवर चाैथाई कुल्ही की रहने वाली बी काॅम पार्ट वन की एक छात्रा ने शुक्रवार की शाम अपने घर के किचन में फंदे से झूलकर अात्महत्या कर ली। परिजनाें ने इसकी सूचना झरिया पुलिस काे दी। पुलिस ने पहुंचकर शव काे कब्जे में ले लिया। इसके पूर्व छात्रा की अाेर से लिखे सुसाइड नाेट अाैर माेबाइल काे पुलिस ने जब्त कर लिया है। सुसाइड नाेट में छात्रा ने कहा कि वह झरिया अारएसपी काॅलेज में बी काॅम पार्ट वन की छात्रा है। उसे देवघर के रहने वाले सुमित कुमार यादव अाए दिन परेशान करता है। कहता है कि बात कराे नहीं ताे तुम्हारी तस्वीर साेशल मीडिया पर डाल देंगे। जिससे परेशान हाेकर मै अपने अापकाे खत्म कर रही हूं। मृतका के पिता अपनी बड़ी पुत्री के घर गिरिडीह गए हैं। घटना की सूचना उन्हें दूरभाष पर दे दी गई है।
खबरें और भी हैं...