पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, घटना होते-होते टली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महुदा|जाको राखे साईयां मार सके न कोई वाली कहावत रविवार को महुदा मोड़ में चरितार्थ हुई। महुदा मोड़ मिश्रा लाइन होटल के पास सड़क पार करने के दौरान एलपी ट्रक ने बीसीसीएल के 11 हजार वोल्ट बिजली के खंभा में टक्कर मार दिया। जिससे खंभा दो टुकड़ा होकर तार सहित गाड़ी पर ही गिर गई। ट्रक में पांच लोग सवार थे। संयोग था कि बीसीसीएल द्वारा शर्ट डाउन लेने के कारण तार में बिजली नहीं थी। लोगों ने किसी तरह सभी को ट्रक से बाहर निकाला व जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर वैन मौके पर पहुुंची और ट्रक को जब्त कर थाना ले गई।
खबरें और भी हैं...