पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हथियार के साथ दो युवकाें काे पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तेतुलमारी पुलिस ने होली के एक दिन पूर्व दो युवकों को कट्टा एवं कारतूस के साथ पकड़ कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय काे सुपुर्द कर दिया। चंदौर पहाड़ी तेतुलमारी निवासी भोला कुमार साव के पास से लोडेड पिस्टल व मंतोष कुमार के पास से गोली पुलिस ने बरामद किया। रविवार को दिवा गश्ती दल में तैनात परिसमान पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह गश्ती दल को किसी ने घटना की सूचना दी। अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच दोनों को रंगे हाथ पकड़ा। इस संबंध में बाघमारा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने तेतुलमारी थाने में पत्रकाराें से कहा कि आरोपी के बयान पर तेतुलमारी थाने में कांड अंकित किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों सुभाष चौक तेतुलमारी के समीप शुभम क्लॉथ के पास पिस्टल लहरा कर लोगों को भयभीत कर रहा था। तभी किसी ने गश्ती दल को सूचना दी और गश्ती दल के पहुंचते ही दोनो भागने लगे। तभी पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। मौके पर कतरास अंचल निरीक्षक सुभाष सिंह, तेतुलमारी थाना प्रभारी बिनोद कुमार, पीपुअनि संजीव कुमार सिंह आदि थे।

हथियार साथ धराए युवकों के संबंध में जानकारी देते डीएसपी।
खबरें और भी हैं...