पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बराकर जलापूर्ति घर में ग्रामीणों ने की तालाबंदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निरसा के खुशरी पंचायत के खुशरी व वासुदेवपुर कैंप में बीते चार दिनों से जलापूर्ति बाधित रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को बराकर इंजीनियरिंग फाउंड्री वर्कशॉप के जलापूर्ति घर में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का नेतृत्व भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया साधन रवानी कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि होली के पूर्व वगैर किसी कारण के जलापूर्ति बंद करना कही से भी न्यायसंगत नहीं है। जब तक जलापूर्ति नहीं होती तबतक तालाबंदी जारी रहेगा। समाचार लिखे जाने तक तालाबंदी जारी है। जलापूर्ति बाधित रहने के कारण तीन सौ कि आवादी पेयजल संकट से जूझ रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए साधन रवानी ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व भी यह समस्या खड़ी हुई थी। उस वक्त हम लोगों ने ईसीएल प्रबंधन से वार्ता कर मामले का समाधान कर दिया था तथा खुशरी एवं बासुदेवपुर कैंप कॉलोनी में अनियमित जलापूर्ति हो रही थी। कुछ माह पूर्व पाइप लाइन मरम्मति कार्य के दौरान एक साजिश के तहत उपरोक्त गांवों में जलापूर्ति बाधित करने का काम किया गया। इस संबंध में शिकायत करने पर तथा पंप ऑपरेटर से जब बात की गई तो वह गाली गलौज एवं मारपीट पर उतर गया।

खबरें और भी हैं...