पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निचितपुर पीएन सेक्शन के ग्रामीणों ने बड़ा नाला कानिर्माण कार्य रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निचितपुर पीएन सेक्शन के ग्रामीणों ने शुक्रवार को भाजपा राजगंज मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में डेको आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा बनाए जा रहे बड़ा नाला का कार्य रोक दिया। पूर्व में ग्रामीणों ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को नाला निर्माण नहीं करने के लिए लिखित आवेदन भी दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ा नाला 20/25 फीट चौड़ा होगस। जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नाला निर्माण से बरसात में खदान का पानी कॉलोनी में प्रवेश करेगा। इससे कॉलोनी की पाइप लाइन व सड़क क्षतिग्रस्त हो जाएगी। नाला बनने से मंदिर, यात्री शेड,चबूतरा जैसे सामाजिक स्थलों पर खतरा है। कार्य रोकने की सूचना पर पुलिस एवं कोलियरी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग रहे। प्रबंधन ने बताया कि मामले को लेकर शनिवार को ग्रामीणों की मिटिंग बीसीसीएल के सीएमडी से होना तय है। मिटिंग के बाद ही इस मामले कोई निर्णय लिया जाएगा। मौके पर शमशुल हक, जुगल यादव, अनंत सिंह, जागो राजवार, सकलदेव मंडल, राजीव आदि थे।

खबरें और भी हैं...