पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीतपुर के विवेक को गेट मैकेनिकल इंजीनिरिंग की परीक्षा में मिला 9वां रैंक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीतपुर अाेवरमैन काॅलाेनी में रहने वाले बिनाेद शर्मा का पुत्र विवेक कश्यप ने गेट मैकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा में पूरे देश में नाै वां स्थान प्राप्त किया हैं। उन्हें 945 अंक मिला हैं। इस बात की खबर जैसे ही परिजनाें एवं काॅलाेनी वालाें काे लगी खुशी से झूम उठे। विवेक जीतपुर एकाडमी स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र है। उक्त स्कूल से दशवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद चेनमेया स्कूल बोकारो से 12 की पढ़ाई पूरी की। सिंदरी बीआईटी से बीटेक करने के बाद चेन्नई चला गया। वहां पर कैरियर प्वाइंट में शिक्षक की पद पर कार्य करने लगे। 2019 में दिल्ली चले गए। वहां पर रहकर मेड यूजी इंस्टिट्यूट से गेट परीक्षा की तैयारी की। एक फरवरी 2020 में गेट में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का परीक्षा दिया।13 मार्च को निकले रिजल्ट में 9 वाँ स्थान प्राप्त किया। फिलहाल वे दिल्ली में ही हैं। इस सफलता से माँ पिता ही नहीं काेयलांचल की मान बढ़ाया हैं। जिससे परिजन काफी खुश है। बड़ा भाई अभिषेख कश्यप एनआईटी राउरकेला में पीएचडी कर रहे है।वही एक बहन मंदाकिनी की शादी हो गई है। पिता विनोद शर्मा सेल कम्पनी में संवेदक हैं। पूछे जाने पर कहा अपनी इमानदारी की कमाई ईशवर ने उन्हे दे दिया। माँ गीता देवी गृहणी है। माँ की चेहरे पर पुत्र की सफलता पर स्पष्ट खुशियां दिख रहीं थी। विवेक ने अपनी सफलता की श्रेय माता पिता अाैर गुरूजनाें को दिया हैं।

विवेक कश्यप का फाईल फाेटाे
खबरें और भी हैं...