पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जुडकाे के हवाले हाेगी झमाडा की जलापूर्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

याेजना के तहत मैथन से भेलाटांड़ तक समानांतर पाइप लाइन लाया जाएगा

अाैर शहरी क्षेत्र में मिसिंग पाइप के स्थान पर नया डिस्ट्रीब्व्यूशन पाइप बिछाने का काम हाेना है

झमाडा की जलापूर्ति याेजना जुडकाे के हवाले हाेगी। पूरी याेजना की निगरानी जुडकाे से कराने की तैयारी है। झमाडा एमडी चंद्रमाेहन कश्यप ने नगर विकास विभाग काे पत्र भेज कर याेजना की निगरानी जुडकाे से कराने का अाग्रह किया है। पत्र में झमाडा एमडी ने लिखा है कि झमाडा के पास तकनीकी मैन पावर की कमी है। तकनीकी मैन पावर के नहीं रहने के कारण इस याेजना की निगरानी झमाडा से संभव नहीं है। पत्र में झमाडा एमडी ने दाे जलापूर्ति याेजना का उदाहरण भी दिए हैं। उन्हाेंने बताया कि शहरी जलापूर्ति याेजना फेज वन अाैर टू की माॅनिटरिंग जुडकाे द्वारा ही की जा रही है। फेज वन वार्ड 1 से 13 तक है अाैर यह काम श्रीराम ईपीसी काे दिया गया है, जबकि फेज टू का काम एल एंड टी कंपनी कर रही है। इस याेजना के तहत मैथन से भेलाटांड़ तक समानांतर पाइप लाइन लाया जाएगा अाैर शहरी क्षेत्र में मिसिंग पाइप के स्थान पर नया डिस्ट्रीब्व्यूशन पाइप बिछाने का काम हाेना है। इसके बाद लाेगों को योजना का लाभ मिल जाएगा।

खबरें और भी हैं...