पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

िनगम के वाेटर्स मतदाता सूची में सुधार के लिए 16 तक कर सकते हैं दावा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनबाद नगर निगम के वाेटर्स प्रकाशित मतदाता सूची के ड्राफ्ट में सुधार के लिए 16 मार्च तक अापत्ति दर्ज करवा सकते हैं। प्रकाशित प्रारूप में अगर किसी वाेटर का नाम, पता, पिता का नाम या अन्य काेई त्रुटि रह गई हाे ताे प्रपत्र क भरकर जमा करना हाेगा। अगर वार्ड अाैर बूथ बदल गया है ताे उन्हें प्रपत्र ख भर कर विभिन्न कागजात के साथ जामा करना हाेगा। धनबाद नगर िनगम चुनाव के वरीय पदाधिकारी सह एडीएम लाॅ एंड अाॅडर अनिल कुमार दुबे ने बताया कि तीन जगहाें पर अापत्ति ली जाएगी। मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार संबंधित बूथ के बीएलअाे, सुपरवाइजर तथा सीअाे कार्यालय में प्रपत्र क या ख भरकर जमा कर सकते हैं। 17-19 मार्च तक वाेटराें के अापत्ति के अाधार पर त्रुटियाें का संधारण किया जाएगा। अनुमंडल कार्यालय के दंडाधिकारी गुलजार अंजुम सभी त्रुटियाें में सुधार का काम करेंगे। मतदाता सूची में सुधार के बाद 19 मार्च काे ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...