पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पत्नी ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुन्नी देवी उर्फ निधि कुमारी ने अपने पति राजकुमार चौहान के खिलाफ मारपीट व डोरी एक्ट के तहत लोयाबाद थाना में कांड अंकित कराया है। राजकुमार केंदुआ थाना क्षेत्र गोधर का रहने वाला है। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। पुलिस ने पति राजकुमार चौहान को धारा 498 ए सहित 341, 323, 504, 500 के तहत आरोपी बनाया है। मुन्नी देवी के शिाकयत के मुताबिक वह लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेंदरा 5 नंबर में अपने माता पिता के साथ रहती है। माता पिता इस समय गांव पर है। 9 मार्च को पति राजकुमार घर आ गया और मारपीट करने लगा। जान मारने की धमकी देते हुए चला गया। विवाद की वजह से दोनों पति प|ी अलग रह रहा है। पुलिस कांड संख्या 19/20 दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई नहीं हुई थी।

खबरें और भी हैं...