गंसाडीह में धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या
गोविंदपुर के कुबरीटांड गांव में आपसी विवाद में मंगलवार को होली की शाम 28 वर्षीय हरि प्रसाद महतो उर्फ बिरजू महतो नामक युवक की हत्या कर दी गई। हरि के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने के बाद उसे पत्थर से कूच दिया था। पेशे से राजमिस्त्री हरिप्रसाद, लोकनाथ महतो का पुत्र था। हत्या की वजह कुछ युवकों द्वारा मृतक के परिवार की एक किशोरी पर फब्तियां कसने, घर के सामने आकर तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने एवं हॉर्न बजाने का विराेध करना बताया जा रहा है। मृतक के मंझले भाई घनश्याम महतो की लिखित शिकायत पर गोपाल महतो, नेपाल महतो, मिथुन महतो, झंटू महतो, झरी महतो, शंकर महतो, चरकू महतो, जानकी महतो, चांटू महतो, गुड़िया देवी, मोरवा देवी, गेंदिया देवी, विजय महतो एवं ललिता देवी पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद हरिप्रसाद महतो का शव परिजनों को सौंप दिया गया। तनाव काे देखते हुए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।
होली की शाम लाठी-डंडे से कर दिया हमला
मृतक के भाई ने शिकायत में कहा कि होली की शाम करीब 7 बजे घर के सामने वह अपने भाई केशो महतो, हरि प्रसाद महतो, कैलाश महतो तथा सरस्वती देवीआदि के साथ बैठा हुआ था। उसी समय गांव के चौक की तरफ से उसके चचेरे भाई रमेश महतो के साथ लड़ाई करते हुए जानकी महतो, झंटू महतो व झरी महतो आ रहे थे। इस दौरान अाराेपी लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान मेरे भाई हरिप्रसाद के सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी। उसकी मृत्यु हो गई।
घर पर पत्थरबाजी करने का अाराेप: दूसरा पक्ष
दूसरे पक्ष की गेंदिया देवी की ने थाना में दी शिकायत में कहा कि पुत्र झंटू महतो सामान खरीदने दुकान गया था। इस बीच कैलाश महतो, रमेश महतो एवं बैजनाथ महतो उसके साथ गाली गलौज करने लगे। बेटा काे धमकी दी कि तेज गति में बाइक चलाते हो, सुधर जाओ। फिर तीनों घर में आकर पत्थरबाजी करने लगे। पत्थरबाजी में कई परिजन घायल हो गए। अराेपियाें ने घर का सामान भी लूट लिए।
झरी महतो, शंकर महतो, चरकू महतो, जानकी महतो, चांटू महतो, गुड़िया देवी, मोरवा देवी, गेंदिया देवी, विजय महतो एवं ललिता देवी पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद हरिप्रसाद महतो का शव परिजनों को सौंप दिया गया। तनाव काे देखते हुए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।
हत्याकांड में आठ गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अाठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे गांव में व्याप्त तनाव कम हुआ है। गिरफ्तार लोगों में नेपाल महतो, गेंदिया देवी, मिथुन महतो, झंडू महतो, विजय महतो, चरकू महतो, जानकी महतो एवं गुड़िया देवी शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को मार डाला
भास्कर न्यूज । केंदुअा
केंदुअाडीह के गंसाडीह में साेमवार की रात 7 बजे रात 37 वर्षीय महिला ममता देवी की अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। केंदुआडीह पुलिस के मुताबिक महिला काेयले के कारोबार से जुड़ी हुई थी। महिला एक व्यक्ति को पैसा देकर घर लौट रही रही थी। घर से 150 फीट पहले भुइयां पट्टी में उस पर हमला हुअा। जख्मी हालत में भी महिला करीब 50 गज दौड़ी लेकिन घर पहुंचने से पहले ही एक मिट्टी के घर के पास गिर पड़ी। जख्मी हालत में घरवाले व पड़ोसी पीएमसीएच ले जाने लगे लेकिन रास्ते में की उसकी माैत हाे गई। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। मृतका की पुत्री लाडली के लिखित शिकायत पर केंदुआडीह पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302 व 34 के तहत केस दर्ज किया है।
17 साल पहले पति की भी हो चुकी है हत्या
ममता के पति साधु पासवान उर्फ राजेंद्र की वर्ष 2003 में वासेपुर के भूली मोड़ कबाड़ी पट्टी में हत्या कर दी गयी थी। साधु गोधर में ही राजा खटिक के लोहा गोदाम में मुंशी था। बाद में ममता की केंदुआडीह पुलिस के प्राइवेट चालक फिरोज से जान-पहचान हुई। फिरोज व राजा खटीक के पुत्र व एक अन्य युवक की सितंबर 2009 में निरसा के शिवली बाड़ी में कर हत्या कर दी गयी थी।
हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक गोधर मोड़ पर 8 जनवरी 2019 काे धनसार नई दिल्ली में रहने वाला सूरज कुमार की मौत पर घरवाले ममता को जिम्मेवार मान रहे थे। पुलिस मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल्स अाैर काॅल डंप खंगालेगी।
ममता।
हरि प्रसाद महतो
घटना के बाद मृत महिला ममता के घर के सामने हुटी लोगों की भीड़।