हाथाें में पलाश के फूल ले महिलाअाें ने मनाया दोल उत्सव
चंदन स्टूडियों की ओर से रविवार को बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर में दोल उत्सव मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मेयर चंद्रशेखर चंद्रशेखर अग्रवाल एवं उनकी धर्मप|ी शामिल हुईं। पलाश के फूल हाथों में लिए महिलाओं ने नृत्य के जरिए दोल उत्सव मनाया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बंगला सांस्कृतिक पर्व को बचाए रखना एवं इसका विस्तार करना है। इसमें सौंपा मुखर्जी डांस ग्रुप हीरापुर दुर्गा मंदिर, पारुल डांस एकेडमी हरि मंदिर, साधना नृत्य कला केंद्र हीरापुर, श्रुति सेन डांस ग्रुप झरिया के प्रशिक्षु कलाकारों ने भाग लिया। मौके पर प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर आरती पाल, संयोजक शंपा सरकार, कोरियोग्राफर शंपा मुखर्जी आदि थीं।
बेकारबांध में दाेल उत्सव में शामिल महिलाएं।