उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित
गोविंदपुर|क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, बरियो में शनिवार को साज फाउंडेशन ने एक समारोह आयोजित कर विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मदर टेरेसा सम्मान से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना परिवार और समाज में बदलाव संभव नहीं है। स्कूल के अध्यक्ष डॉ शमीम अहमद ने मेयर एवं उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया। माैके पर प्राचार्य डॉ तापस चटर्जी, सचिव समशा बेगम, आरपी सरिया, केडीएन आजाद, सोहराब अंसारी अादि थे।