महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत: अरुप चटर्जी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रविवार को चिरकुंडा के आंबेडकर चौक स्थित विवाह मंडप प्रांगण में महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने दीप जलाकर किया। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में कृष्णा साव,पुष्पांजलि कुमारी,मनीष राम,सौरभ भारती आदि मौजूद थे। कार्यशाला में चिरकुंडा व आसपास के क्षेत्र के महिलाओं व युवतियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को काराटा व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर होने को लेकर प्रशिक्षित किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि महिलाए आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। परन्तु हमारे समाज में मौजूद कुछ लोग गन्दी मानसिकता का परिचय देते हुए न सिर्फ महिलाओं को आगे बड़ने से रोकते है बल्कि उसका शोषण भी करते है। वैसे लोगो को मुहतोड़ जबाब देने के लिए महिलाओं को सशक्त होना जरुरी है। अगर महिलाये सशक्त हो गयी तो आनेवाले समय में देश के किसी भी क्षेत्र में निर्भया जैसे काण्ड घटित नहीं होगा। मौके पर स्वामी विवेकानंद स्कुल के प्राचार्य संजिव साव, डुमरकुंडा मुखिया अजय पासवान, एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के मुखिया, काकुली मुखर्जी, गौतम सरकार,मौहित विश्वकर्मा आदि थे।