महिला दिवस पर वॉलीबॉल की महिला खिलाड़ियाें काे किया गया सम्मानित
अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को रविवार को वॉलीबॉल स्टेडियम में सम्मानित किया गया। इस दाैरान धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने सपना कुमारी प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, करिश्मा कुमारी, मौसम कुमारी तथा कोच प्रियंका राजू को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पूजा कुमारी, निशी कुमारी, वॉलीबॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुसुम को सम्मानित किया गया।