रक्तदान कर महिलाओं ने कहा- सब करें महादान
उड़ान हाैसलाेंे संस्था की अाेर से रविवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झरिया थाना परिसर में रक्तदान शिविर का अायाेजन किया गया। शिविर में 125 महिलाअाें ने भाग लिया। जिसमें 91 महिलाअाें में हीमाेग्लाेबिन कम पाया गया। जिस कारण रक्तदान नहीं कर सकी। 17 महिलाअाें ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के लिए धनबाद जिले के काेने काेने से महिलाएं अाई थीं। कांग्रेस नेता हर्ष सिंह की मां पुष्पा देवी ने भी रक्तदान किया। महिलाअांें में हेमाेग्लाेबिन कम पाई जाती है। महिलाअाें काे जब भी रक्त की जरूर हाेती है। अधिकांश समय में देखा जाता है कि रक्त के लिए पुरूषाें पर ही अाश्रित हाेना पड़ता है। इस मिथक काे ताेड़ने के लिए उड़ान हाैंसलाें के अध्यक्ष शालिनी खान, सचिव दीपक साह, पिंकी साहू अादि ने संकल्प लिया था। महिला दिवस पर महिलाअाें द्वारा रक्तदान कराने का निर्णय लिया गया। करीब तीन माह से पूरी टीम जिले के स्कूल, काॅलेज, सामाजिक संस्थाअाें में कार्य करने वाली महिलाअाें के साथ संर्पक किया गया।
सावित्री बाई की तरह अागे आएं: पूर्णिमा
भास्कर न्यूज|सिंदरी
नारी सेवा संघ सिंदरी द्वारा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को रोहराबांध दुर्गा पूजा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि धनबाद के मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल, झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह, सिन्दरी विधायक की प|ी तारा देवी, वार्ड 53 की पार्षद चम्पा देवी, वार्ड 54 की पार्षद सुमित्रा देवी, संस्था की अध्यक्ष रंजना शर्मा, सचिव सावित्री पांडेय, पारा शिक्षक दिव्यांग बसन्ती कुमारी आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही मेयर ने कहा की महिलाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। शिक्षित होकर ही अपने अधिकारों को जान सकती हैं। विधायक पूर्णिमा ने कहा की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सावित्री बाई फुले द्वारा किए कार्यों पर प्रकाश डाला। संस्था की अध्यक्ष रंजना शर्मा, सावित्री पांडेय, शैलेन्द्र द्विवेदी,वेद प्रकाश ओझा, ऊषा देवी, राजकुमारी, सम्पा सील, रजनी देवी आदि सहयोगी थीं। वहीं सफल इंडिया द्वारा कंड्रा में संस्था के सचिव प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व मंे जागरूकता रैली निकाली गयी।
महिला रेलवे कर्मियाें काे किया सम्मानित
जहां पर हाेती है अपराधियाें की चर्चा अाज वहां हाे रही थी महादान
भाजपा नेत्री के दाेनाें पुत्रियाें ने किया रक्तदान
झरिसा मानबाद निवासी सह भाजपा नेत्री पिंकी साहू की दाेनाें पुत्री अादिति गुप्ता व अंकिता गुप्ता ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा धनबाद के ममता झा, धनसार की नेहा गाैरी ने भी रक्तदान किया। रक्त संग्रह करने के लिए पीएमसीएच की टीम पहुंची थी। टीम में संजीव तुरी, अशाेक कुमार, मानिक अादि थे। शिविर मेंं 17 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
रविवार काे झरिया थाना परिसर जहां पर अक्सर घटना दुघर्टना, अपराधियाें की बात हाेती थी। वहां पर एक अलग ही नजारा दिख रहा था। रक्तदान का उद्घाटन झरिया इंस्पेक्टर प्रमाेद कुमार सिंह ने किया। संस्था की प्रसंशा की। झरिया राजबाड़ी के रहने वाली संगीता वर्णवाल ने अपने 43वें जन्माेत्सव पर पहली बार रक्तदान किया। वहीं धनबाद हीरापुर से अाशा देवी, नेहाना खातून पहुंची थी। दाेनाे ही जाॅब करती है।
रेलवे महिला कर्मियाें काे सम्मानित करते मंच के पदाधिकारी।
कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन करतीं झरिया विधायक व अन्य।
रक्तदान के बाद महिलाएं।
शिविर में रक्तदान करतीं महिलाएं।
सिंदरी|धनबाद सिंदरी पैसेंजर ट्रेन को लेकर रविवार को सिंदरी टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची महिला रेल कर्मी लोको पायलट जानकी बल्लभ बारी, सहायक लोको पायलट कुमारी वंदना, टीटीई पी मिंज, एस कुजूर व एम टेटे, गार्ड एलबिन मरांडी व सुरक्षा से जुड़े आरपीएफ सब इंस्पेक्टर दीपा उरांव, हेड कांस्टेबल लीला मनी बरला, कान्सटेबल पूर्णिमा मिंज, मिस शिव ज्योति, नीतू कुमारी को जन अधिकार मंच ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।