एग्यारकुंड पंचायत में धूमधाम से मना महिला दिवस
कुमारधुबी|एग्यारकुंड उत्तर पंचायत सचिवालय में रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने धूमधाम के साथ महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम कि शुरुवात मुखिया काकुली मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के विकास के लिए मुखिया काकुली मुखर्जी के उत्कृष्ट कार्यो को लेकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वही पंचायत के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों के अहम भूमिका को लेकर भी सभी को बधाई दी गयी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमे विजय प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया गया। मौके पर रघुनाथ बाउरी, भीम मल्लाह, भरत मोची, देव दुलाल, शशि पर्वत, सोमनाथ गोप, नारायणी चटर्जी, आलो दास, लक्ष्मी मंडल, पुष्पा गोराई, पुतुल माजी, ललिता गोप, प्रिया कुमारी पंडित सहित दर्जनों ग्रामीण महिला उपस्थित थी।