पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मियाें को मेडिकल बिल का भुगतान वेतन के साथ मिलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीसीसीएल कर्मियाें काे उनके मेडिकल बिल का भुगतान वेतन के साथ किया जाएगा। सीएमडी पीएम प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार काे कंपनी के फंक्शनल डायरेक्टर्स की काेयला भवन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस निर्णय से कंपनी में कार्यरत चालीस हजार से अधिक कर्मियाें काे लाभ हाेगा। पहले काेल कर्मियाें के मेडिकल बिल का भुगतान की काेई निश्चित समय सीमा तय नहीं थी। मेडिकल बिल के भुगतान काे लेकर कर्मी परेशान रहते थे। बैठक में 15 अप्रैल तक बायाेमेट्रिक अटेंडेंस पर राेक लगा दिया गया। बैठक में डीपी अारएस महापात्र, डीटी पी राकेश कुमार, डीटी पीएंडपी चंचल गाेस्वामी एवं डीएफ समीरन दत्ता उपस्थित थे।

उत्पादन में बढ़ाेतरी के लिए बीसीसीएल में अाज काेल डे

उत्पादन में बढ़ाेतरी काे लेकर शनिवार काे बीसीसीएल में काेल डे मनाने का निर्णय लिया गया है। सीएमडी पीएम प्रसाद ने बताया कि शनिवार काे कंपनी के सभी एरिया में अधिक से अधिक उत्पादन करने काे लेकर काम किया जाएगा। 31 मार्च के पहले पड़ने वाले सभी शनिवार काे काेल डे मनाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...