पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यस बैंक से 18 से हटेगी 50 हजार निकासी की रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली | यस बैंक के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार शाम 6 बजे से 50 हजार रुपए तक निकासी सीमा की पाबंदी हट जाएगी। यह पाबंदी 5 मार्च को लगी थी, जो 30 दिनों के लिए थी। सरकार ने यस बैंक के पुनर्गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी एवं उप प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैरकार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता को गैर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुनर्गठित बैंक की अधिकृत पूंजी 6200 करोड़ रुपए होगी और इसके शेयर का मूल्य दो रुपए होगा। एसबीआई 7250 करोड़ से 49% हिस्सेदारी खरीदेगा।
खबरें और भी हैं...