कनकनी में पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी
कनकनी में बुधवार की शाम 26 वर्षीय विक्की महतो ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना के वक्त घर में छाेटी बच्ची के अलावा कोई नही था। प|ी शाम को शौच के लिए निकली थी। लौटने के बाद घर के भीतर का दरवाजा बंद मिला। प|ी आवाज लगाई पर कोई सुगबुगाहट नहीं हुआ। वेंटिलेशन से झांक कर देखा ताे पति विक्की पंखा में गमछा का फंदा बनाकर लटक रहा था। शाेर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। दरवाज़ा तोड़कर फंदे से विक्की को उतार कर पीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार काे पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। विक्की का एक छोटी सी बच्ची है। घटना की सूचना लाेयाबाद थाने काे नहीं दी गई थी। घटना के बाद से मृतक के घर मातमी सन्नाटा है।
पीएमसीएच में सास-बहू के बीच नाेकझाेंक, मारपीट तक की आ गई थी नौबत, लोगों ने कराया मामला शांत
बताया जा रहा है कि फांसी लगाने से विक्की ने जमकर शराब पी थी। इसके बाद उसने प|ी व भाइयों के साथ भी जमकर मारपीट की थी। पुलिस काे दिए गए बयान में प|ी ने पति के माैत का जिम्मेवार भाइयों एवं सास-ननद काे बताया। प|ी का कहना है कि पति की माैत कैसे हुए ससुराल पक्ष के लाेग ही जानते हैं। वहीं मृतक की मां का अाराेप है कि प|ी झगड़ा कर उसे प्रताड़ित करती थी। पीएमसीएच दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं के बाद मारपीट की नौबत तक आ गई। हालांकि कुछ लाेगाें ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों काे शांत कराया। वहीं शाम काे प|ी सरायढेला थाना पहुंची अाैर सुसराल से बच्ची काे वापस दिलाने की मांग की। सरायढेला पुलिस ने मृतक की प|ी काे लाेयाबाद थाना भेज दिया। लाेयाबाद पुलिस महिला का डेढ़ साल की बच्ची काे ससुराल से वापस दिला दिया।
एक छोटी सी बच्ची है। घटना की सूचना लाेयाबाद थाने काे नहीं दी गई थी। घटना के बाद से मृतक के घर मातमी सन्नाटा है।
ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार काे पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। विक्की का
थाने में बच्ची के साथ मृतक की प|ी।