पुलिस के सामने युवक कूदा विक्ट्री की बंद पाेखरिया में, तैराकाें ने निकाला बाहर
बस्ताकोला क्षेत्र की विक्ट्री कोलियरी बंद 100 फीट गहरी पोखरिया में गुरुवार को राहुल गोस्वामी (29) नामक विक्षिप्त युवक ने झरिया पुलिस की माैजूदगी में छलांग लगा दी। झरिया पुलिस व स्थानीय तैराक ने काफी सूझबूझ का परिचय देकर उसे पोखरिया में डूबने से बचा लिया। राहुल गोस्वामी के पिता अनिल गोस्वामी ने झरिया पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से राहुल परिवार के सदस्यों तथा पड़ोसियों से चिड़चिड़ा रहता था। पुलिस ने पिता के बयान पर राहुल को घरवालों को सुपुर्द कर इलाज कराने की नसीहत दी। जानकारी के अनुसार राहुल गोस्वामी एक आउटसोर्सिंग कंपनी में वाहन मैकेनिक का काम करता है। गुरुवार को सुबह वह किसी बात पर अपने घरवालों से लड़ने लगा। पड़ोसियों द्वारा समझाने व डांटने पर वह गुस्से में आ गया। वह बंद पोखरिया के दूसरे छोर के ऊंचे स्थान पर जाकर बैठ गया। पहले तो उसने अपने दोनों पैरों को प्लास्टिक की रस्सी से बांध करीब 100 फीट गहरे पोखरिया में कूदने की तैयारी में जुट गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जब उसे रोकने व समझाने की कोशिश शुरू की तो वह पोखरिया में कूदने की धमकी देने लगा। घटना की जानकारी पाकर पहुंची झरिया थाना पुलिस के एसआई पंकज वर्मा ने उसे मना कर शांत किया। लेकिन स्थानीय युवकों को पोखरिया में ट्यूब डालकर दूसरे छोर पर आने का तैयारी करता देख उसने पोखरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय तैराक हीरा कुमार, टीपू यादव, बाबू मल्लाह, कन्हैया कुमार भी पोखरिया में ट्यूब लेकर कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद उसे ट्यूब में बैठाकर सुरक्षित दूसरे छोर पर लाया गया।
पहुंची झरिया थाना पुलिस के एसआई पंकज वर्मा ने उसे मना कर शांत किया। लेकिन स्थानीय युवकों को पोखरिया में ट्यूब डालकर दूसरे छोर पर आने का तैयारी करता देख उसने पोखरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय तैराक हीरा कुमार, टीपू यादव, बाबू मल्लाह, कन्हैया कुमार भी पोखरिया में ट्यूब लेकर कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद उसे ट्यूब में बैठाकर सुरक्षित दूसरे छोर पर लाया गया।
पाेखरिया से राहुल काे निकालते झरिया पुलिस।