पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhwa News 196 Mm Rain So Far In March Rivers Overflow Water Filled In Fields And Barns

मार्च में अबतक 196 मिमी बारिश, नदियां उफान पर... खेत-खलिहानों में भरा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़वा जिला में पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष मार्च महीना में 196 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र के सियाराम पांडेय के अनुसार पिछले वर्ष मार्च महीना में मात्र दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया था। जबकि इस वर्ष मार्च महीने के 14 तारीख तक 198 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इधर जिले में हो रही बेमौसम वर्षा से लोग परेशान हैं। आंधी व वर्षा लोगों पर सितम ढह रही है। चार दिनों से हो रही रुक- रुक बारिश ने सावन-भादो के महीने को मात दे दी है। मार्च में सावन भादो जैसी बारिश देखने को मिल रही है। इसके पहले शायद भी कभी ऐसी वर्षा हुई हो। बेमौसम वर्षा ने किसानों के खेतों लगी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। जबकि इससे आम लोग भी परेशान हैं। वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वर्षा ने लोगों की दिनचर्या बदल कर रख दी है। मार्च के माह में लोग बारिश के मौसम का एहसास कर रहें हैं। मौसम में आए इस बदलाव का खामियाजा किसान, मजदूर व आम इन्सान को उठाना पड़ रहा है। जगह जगह पर हुए जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क के कीचड़युक्त हो जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जाम पड़ी नालियों का पानी सड़क पर बहने से नगर परिषद की पोल खोल कर रख दी है। वहीं जिला मुख्यालय के आस-पास के इलाके में तेज आंधी के कारण लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। इधर बेमौसम बारिश व आंधी के कारण प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चिरौंजिया का 35 से 40 फीट चहारदीवारी गिर गया।

आज भी होगी बारिश : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार 15 मार्च को भी बारिश होने की संभावना है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 15 मार्च को चार मिलीमीटर बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की बात कही गई है।

गौतम नगर के सड़क की स्थिति हुई बदत्तर

बेमौसम बारिश के कारण शहर के गौतम नगर के सड़क की स्थिति बदत्तर हो गई है। इस रास्ते से लोगाें को गुजरना मुश्किल हो गया है। इस सबंध में गौतम नगर के गौतम कुमार, अखिलेश दूबे, राजेंद्र, विरंेद्र, विजय, ललन, बिगन, बिपेश तिवारी आदि ने कहा कि वर्तमान समय में इस रास्ते से गुजरना काफी मुश्किल हो गया है।

बस स्टैंड पर जल जमाव से परेशानी

बेमौसम बारिश होने के कारण बस स्टैंड सहित अन्य कई जगहों पर जल जमाव होने से लोगांे को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर शहर के सोनपुरवा मोहल्ला स्थित बस स्टैंड के पास जल जमाव होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

वर्ष 2020 में किस माह में कितनी बारिश

वर्ष 2020 के जनवरी माह में 22 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जिसमें तीन जनवरी को 12 एमएम व आठ जनवरी काे 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया था। वहीं फरवरी माह में 43 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जिसमें 23 फरवरी को पांच, 24 फरवरी को छह, 25 फरवरी काे 30 एमएम व 26 फरवरी को दो एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया था। वहीं मार्च महीने के 14 तारीख तक गढ़वा जिला में 198 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिसमें छह मार्च को 30, सात मार्च को 29, 11 मार्च को दो, 12 मार्च को 5, 13 मार्च को 65 व 14 मार्च को 67 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया है।

बस स्टैंड के हुआ जल जमाव।

शिमला मिर्चा के खेत में जमा पानी
खबरें और भी हैं...