पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bansidhar Nagar News 40 Students Of Middle School Ketar Are Ill Doctors Investigated

मिडिल स्कूल केतार के 40 छात्र-छात्रा बीमार, डाॅक्टराें ने की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीडीअाे के निर्देश पर पहुंचे डाॅक्टर बाेले-छात्राें काे वायरल फीवर है

मध्य विद्यालय केतार में गुरुवार को सुबह लगभग दस बजे 40 छात्र-छात्राओं की तबियत अचानक खराब हो गई। जानकारी के अनुसार सबसे पहले विद्यालय के अकलू अंसारी वर्ग छः एवं कयूम कुमार वर्ग दो को दस्त-बुखार हो गया। देखते ही देखते अन्य छात्रों को भी पेट दर्द, बुखार, सर दर्द और उल्टी होने लगी। शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव को दी। बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने भवनाथपुर स्वास्थ केन्द्र के प्रभारी दिनेश सिंह को मेडिकल टीम भेजने का निर्देश दिया। बीडीओ सिदार्थ शंकर यादव मेडिकल टीम लेकर खुद मध्य विद्यालय पहुंचे जहां डाक्टरों ने बच्चों का इलाज प्रारंभ किया। बच्चों की जांच करते हुए डॉक्टर जफर हुसैन ने बताया की घबराने की कोई बात नहीं है, मौसम परिवर्तन के कारण बच्चों की वायरल फीवर हुआ है। कयूम कुमार ने बताया कि सुबह में बथुआ का साग एवं चावल खाकर आये थे, जबकि अकलू अंसारी ने बताया कि चना का चटनी एवं चावल खा कर आये थे। इधर बीडीअाे सिद्धार्थ शंकर यादव ने उपायुक्त हर्ष मंगला को मामले की जानकारी दी।

इस दाैरान विद्यालय के छात्र अकलू अंसारी, कुणाल कुमार, शिवम् कुमार, कंचन कुमारी, आंसु कुमारी, अनामिका कुमारी, एकता कुमारी, रूपा कुमारी, मोहिनी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, ओम कुमार, अरहान, शनी कुमार, अंकित कुमार, आकाश कुमार, मेराज अंसारी, सुनील कुमार, मोबीन अंसारी, इजमामुदिनहक सहित अन्य सभी छात्रों को इलाज किया गया। शिक्षकों ने कहा कि सभी बच्चे जब तक स्वस्थ न हो जाएं तब तक उन लोगों को विद्यालय के द्वारा छुट्टी दे दी गई है। इस मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, डॉ जाफर हुसैन, डॉ निशांक निंश्राम, एमपी डब्ल्यू मनोज पाठक, धर्मंजीत पासवान, एएनएम सविता कुमारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...