पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीआरपीएफ कैंप में 60 यूनिट रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस लाइन स्थित सीआरपीएफ कैंप में सीआरपीएफ 172 बटालियन के 81वां स्थापना दिवस पर बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में सीआरपीएफ के अधिकारी व जवानों ने 60 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीसी हर्ष मंगला, एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, सीआरपीएफ के द्वितीय कमांडेंट सरोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर डीसी ने कहा कि सीआरपीएफ लोगों को सुरक्षा देने के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी कर रही है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के 81वां स्थापना दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना प्रेरणादायक है। हम अपना रक्त देकर किसी जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं। इससे बड़ा नेक कार्य क्या हो सकता है। सीआरपीएफ द्वारा उग्रवाद प्रभावित गांवों में कई अन्य कार्यक्रम भी लगातार चलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जवानों ने सुरक्षा के साथ-साथ सामजिक दायित्व का भरोसा भी जगाया है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम होगी। सुरक्षा के क्षेत्र में जवान महती भूमिका निभा रहे हैं।

रक्तदान करते जवान।
खबरें और भी हैं...