आपसी विवाद को लेकर मारपीट में 7 लाेग घायल
थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया, जिसमें एक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के चितविश्राम ग्राम में दो परिवारों के बीच आपसी मामले पर हुए मारपीट में एक पक्ष के देव कुमार साह, पंचू साह तथा देव कुमार साह की प|ी सुगिया देवी वहीं दूसरे पक्ष के राजकुमार साह, अंगद साह, राज देव साह घायल हो गए। घायलों में देव कुमार साह की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक में सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों के द्वारा बंशीधर नगर थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। वहीं थाना क्षेत्र के जमुआ ग्राम में बीती रात आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में राम पवन राम घायल हो गया।