5 वर्षों से फरार 8 लाल वारंटी गिरफ्तार
बंशीधर नगर | विगत 5 वर्षों से फरार आठ लाल वारंटी को नगर उंटारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है। इसमें थाना क्षेत्र के अलकर ग्राम निवासी लोचन सिंह, जयप्रकाश सिंह, लखन सिंह, दामोदर सिंह, परमेश्वर सिंह, बलराम सिंह, देववंश सिंह, शंकर सिंह का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।