पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अभिषेक बने रामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीराम पूजा समिति ने बैठक में लिया निर्णय

श्रीराम पूजा समिति शिव मंदिर चिनियां रोड की बैठक शुक्रवार को शिव मंदिर परिसर में की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अभिषेक कुमार पांडेय को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि अंकित कुमार दूबे को कोषाध्यक्ष, अनुज कुमार सिंह को सचिव, रजनीश तिवारी, प्रेम दूबे, बाबूलाल दूबे, पिंटू गुप्ता को उपाध्यक्ष, मुन्ना तिवारी, राजन दूबे, मिथिलेश कुमार दूबे, बउआ मिश्रा को संरक्षक बनाया गया है।

इसकी जानकारी देते अनुज कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा के अवसर पर चिनियां मोड से लेकर नाहर चौक तक सड़क के दोनों तरफ भगवा झंडा लगाया जाएगा।

जबकि रामनवमी के दिन भव्य जुलूस निकाली जाएगी। इस मौके पर पूरन तिवारी, निरंजन गुप्ता, विमलेश शुक्ला, अनिमेष चौबे, निशांत चौबे, लक्ष्मीकांत पांडेय, रवि गुप्ता, विवेकानंद कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...