पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिले की 14 शराब दुकानाें का 19 काे लाॅटरी से अावंटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कुल 54 लाइसेंसी शराब दुकान है

उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न जगहों के 14 देशी, विदेशी व कंपोजिट शराब दुकानों का आवंटन 19 मार्च को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए कुल 54 अनुज्ञप्तिधारियों में से 40 अनुज्ञप्तिधारियों ने प्रत्येक वर्ष किए जाने वाले लाइंसेस का नवीनीकरण के लिए सहमति प्रदान की है। जबकि 14 अनुज्ञप्तिधारियों ने सहमति नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक लाेग अनुज्ञप्ति के लिए 18 मार्च तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन ऑन लाईन भी http://jhexcise.neml.in पर कर सकते हैं।

जिन जगहों के शराब दुकानों का लॉटरी किया जाएगा। उनमें मेन रोड गढ़वा-वन, शहर के टंडवा में विदेशी शराब, मेराल में देशी व विदेशी, बरडीहा में देशी, धुरकी में विदेशी, बिलासपुर में कंपोजिट, पचफेड़ी में कंपोजिट, गढ़वा में देशी, कांडी प्रखंड में देशी व विदेशी, मझिआंव में देशी व विदेशी तथा खराैंधी में देशी शराब की दुकान शामिल है।

खबरें और भी हैं...