पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश के कारण स्थगित रहा आंदाेलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवनाथपुर | सेल के तुलसी दामर बन्द डोलोमाइट खदान के ठेका मजदूरों द्वारा सेल के प्रशासनिक भवन के समक्ष चल रहे आंदोलन के शुक्रवार को मौसम ने भी दगा दे दिया। जिसके चलते शुक्रवार का कार्यक्रम स्थगित रहा। बीती रात्रि से हो रही बारिश व बिजली के कारण शुक्रवार को देर शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही, जिसके कारण दूर-दराज क्षेत्र के रमना, श्री बंशीधर नगर, केतार, खरौंधी, भवनाथपुर के मजदूर हो रही दिन भर वर्षा के कारण अपने घर से नहीं निकल पाए। एटक के गणेश सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि सेल व राज्य सरकार के साथ साथ अब मौसम भी कर रहे आंदोलन के मजदूरो के साथ धोखा कर दिया। जिसके कारण शुक्रवार को धरना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा परन्तु मौसम के साफ होते ही मजदूरों का आन्दोलन खदान खुलने तक अनवरत जारी रहेगा। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होगा।
खबरें और भी हैं...