पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhwa News Arrangement Of Lighting In Entire City On Ramnavami Parties Will Be Honored

रामनवमी पर पूरे शहर में प्रकाश की व्यवस्था, दल होंगे सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री रामनवमी पूजा को लेकर श्री महावीर मंडल ने की बैठक

श्री महावीर मंडल गढ़वा के तत्वावधान में श्री राम नवमी पूजा महोत्सव 2020 धूमधाम से मनाने हेतु एक बैठक मटकोरवा स्थान गढ़वा में की गई। जिसमें श्री महावीर मंडल गढ़वा के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता नंद कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में सर्वप्रथम वर्ष 2019 को आयोजित रामनवमी उत्सव के बारे में प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर लोगांे ने अध्यक्ष कंचन कुमार साहू के नेतृत्व में प्रथम वर्ष में ही मंडल की स्थापना के बाद शहर के मझिआंव मोड़ पर की गई आयोजन की सफलता पर प्रशंसा करते हुए कहा कि मात्र 10 दिनों के प्रयास से जिस तरह से श्री महावीर मंडल ने कार्य किया था।

आज गढ़वा वासियों के लिए एक नया रामनवमी देखने का कार्य किया गया है। जिसकी अपेक्षा और भी बढ़ गई है। ताकि इस वर्ष की रामनवमी बेहतर और धूमधाम से मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर संध्या में कलाकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही पूरे शहर में प्रकाश की व्यवस्था तथा शहर में एलईडी, झालर लाइट से सजाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावे सभी झांकियों व अखाड़ा के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से शहर की महिलाओं के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की जाएगी। जिसके माध्यम से महिलाएं सुरक्षित रूप से कार्यक्रम देख सकेंगी। श्री राम नवमी महोत्सव के दौरान मझिआंव मोड़ पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दूर खड़े लोगों को भी देखने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे से सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावे निगरानी टावर का निर्माण रंगीन एवं आकर्षक तोरण द्वार रामायण की पुस्तकों का वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नंद कुमार गुप्ता ने कहा कि महावीर मंडल के कार्य लोगों को काफी प्रभावित किया है। बैठक में 2020 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष कंचन कुमार साहू को बनाया गया। जबकि सचिव अरविंद पटवा को, कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार को बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कंचन कुमार साहू ने कहा कि मात्र एक वर्ष में जिस तरह से महावीर मंडल के लोगों के बीच श्री राम जी का संदेश पहुंचाया है। इससे अपेक्षाएं बढ़ें हैं। भूमिका एवं सक्रियता भी बढ़ने लगे हैं। इस अवसर पर राकेश पाल, ज्ञान प्रकाश केसरी, परेश कुमार तिवारी, दीपक तिवारी, नंद कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर प्रसाद, ज्योति प्रकाश केसरी, पूनमचंद कांस्यकार, सरदार रणजीत सिंह, सनी चंद्रवंशी, राजेश विश्वकर्मा, रवि साहू, अरविंद पटवा, आशीष केसरी, अरविंद केसरी, जयप्रकाश पटवा, विशाल जयसवाल, आशीष अग्रवाल प्रीतम मद्धेशिया, राहुल डिसूजा, उपेंद्र कुमार, विकी पटवा, विमल सिंह, सौरभ पटवा, राजकुमार पासवान, मुकेश सोनी, राकेश गुप्ता, पंचम साहू, पवन जयसवाल, गांधी पासवान, सुनील पासवान, साकेत माली, बालाजी, सौरभ पटवा, एवं विभिन्न अखाड़ा समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। बैठक का संचालन आशीष अग्रवाल ने किया।

बैठक में उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...