सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समा
सदर प्रखंड के चिरौंजिया गांव के शिव स्थान के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर क्लब के तत्वावधान में हुआ। इसमें कलाकारों गीत-संगीत से समा बांध दिया।
कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत व संगीत से लोग झूमने को विवश हो गए। इस कार्यक्रम को देखने चिरौंजिया एवं आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीराम दल के अध्यक्ष सह शिवसेना के पलामू प्रमंडल प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता तथा विधायक के स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि कंचन कुमार साहू संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर क्लब के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण, श्रीराम दल के साथी व ग्रामीण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विक्रमा व्यास तथा अन्य कलाकार का रात भर कार्यक्रम चला। मंच संचालन श्रीराम दल के संयोजक जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने किया। जबकि मौके पर सोनू गुप्ता, पंसस प्रदीप पासवान, विक्की गुप्ता, सुमन पासवान , शंकर राम, पिंटू राम, कृष्णा राम, सुमन ठाकुर, प्रमोद मेहता, दिलीप मेहता, रवींद्र मेहता चंदन कुमार, आनंद कुमार,अर्जुन कुमार, हीराराम, बबलू पासवान, विक्की पासवान ,पिटू राम आदि उपस्थित थे।