पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़वा| गढ़वा थाना क्षेत्र के वीरबंधा गांव निवासी अजय मेहता की प|ी सुनीता देवी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि अजय मेहता शराब पीकर अपने मोहल्ले में आसपास के लोगों से विवाद कर रहा था। इस घटना को देखकर सुनीता ने अपने पति का विरोध किया तो उसके पति ने सुनीता देवी से ही मारपीट कर दिया। इसके बाद सुनीता ने आक्रोशित होकर कीटनाशक दवा खा ली। इसके बाद उसे इलाज के लिए गढ़वा अस्पताल लाया गया। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।
खबरें और भी हैं...