पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोषण पखवाड़ा के तहत किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़वा | पोषण पखवाड़ा के तहत गुरूवार को विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत पोषण शपथ एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कटहर खुर्द, पुतुर, मसरा समेत विभिन्न गांवों में स्वयं सहायता समूह व सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं ने घूम घूमकर जागरूकता अभियान चलाया तथा लोगों को पोषण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही पोषक तत्व से भरपूर हरी सब्जी, साग, फल, दूध, दही, घी आदि का प्रयोग कर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली के दौरान पोषण देश रौशन का नारा लगाया गया। इस अवसर पर सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं ने बच्चों के बीच हाथ धुलाई जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं को हाथ धुलाई के सही तरीके से अवगत कराया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पोषण के पांच सूत्र से भी अवगत कराया।
खबरें और भी हैं...