मझिआंव के एनपीएस तलसबरिया में बच्चों के बीच बंटा बैग
मझिआंव |नव प्राथमिक विद्यालय तलसबरिया में एक से पांच क्लास तक के बच्चों के बीच 49 बैग का वितरण किया गया। बैग वितरण पंचायत की मुखिया मशरूम निशा ने किया। बैग मिलने के बाद बच्चे उत्साहित दिखे। मुखिया ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। स्कूल में शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ने का काम करते हैं। इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ललन पासवान, रोजगार सेवक बाबूलाल सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजू पासवान, शिक्षक अनिल यादव, पूर्व मुखिया शेख अमरूद्दीन सिद्दीकी, नान्हू यादव, नरेश यादव, कन्हाई यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।