- Hindi News
- National
- Bansidhar Nagar News Banky Flow Circuit Expresses Concern Over The Condition Of Rivers
बांकी प्रवाह परि. ने नदियों की हालत पर चिंता जताई
बांकी प्रवाह परिषद के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को यहां सूर्यमंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक में बांकी प्रवाह परिषद के अध्यक्ष याज्ञवल्क्य शुक्ला ने कहा कि बांकी कोई प्रसिद्धि का विषय नहीं, बल्कि संस्कृति का है। उन्होंने कहा कि सभ्यता का विकास नदी के किनारे ही हुआ है। किन्तु आज नदियों की हालत काफी दयनीय है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। शुक्ला ने कहा कि बांकी में पानी का प्रवाह हो इस दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि बांकी का अविरल प्रवाह के लिये लड़ाई नहीं संघर्ष करने की ज़रुरत है। बांकी के अविरल प्रवाह के लिये जनक्रांति के बाद जलक्रांति होगा। परिषद के संरक्षक डॉ निशीथ नीरव ने कहा कि बांकी को मुक्त कराना हम सभी की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि बांकी पंचायत लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। प्रवक्ता धीरेंद्र चौबे ने कहा कि बांकी के अविरल प्रवाह के लिये भौतिक एवं दस्तावेज के अध्ययन एवं सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बांकी को पुनर्जीवित करने के लिये शंखनाद किया जायेगा।